Pilibhit News: पूरनपुर में फूंका गया रावण का पुतला
पीलीभीत, नवम्बर 7 -- Pilibhit News: पूरनपुर। कस्बे के रामलीला मैदान में तहसील प्रशासन की ओर से श्री रामलीला का मंचन कराया जा रहा है। मेले में खेल खिलौने और झूले लग गए हैं। शुक्रवार को श्री रामलीला में रावण वध का मंचन किया गया इस दौरान। मैदान परिसर में रावण का विशाल पुतला बनाया गया। लीला मंचन के दौरान पुतले में आग लगा दी गई। उसकी अस्थियां बीनने के लिए लोग दौड़ पड़े। इस दौरान मौजूद लोगों ने जय श्री राम के जयकारे भी लगाए। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस फोर्स तैनात रही। तहसीलदार आशीष कुमार गुप्ता, कोतवाल पवन कुमार पांडे और तहसील के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bareily News: फतेहगंज पूर्वी में धूमधाम से हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मैदान।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.