Pilibhit News: पूरनपुर में अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की दरकार
पीलीभीत, अगस्त 30 -- Pilibhit News: पूरनपुर संवाददाता। कस्बे के प्रमुख लोगों ने झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात कर अर्बन कोआपरेटिव बैंक की शाखा खुलवाने का प्रस्ताव रखा। बैंक शाखा खुलने से आर्थिक और व्यापारिक विकास को गति मिलेगी। राज्यपाल ने सहकारिता में अग्रणी पूरनपुर में बैंक खुलवाने का आश्वासन दिया।इस दौरान राज्यपाल को अन्य कई मुद्दों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा गया। राज्यपाल ने कहा कि पूरनपुर तहसील काफी प्रगतिशील है और सहकारिता के क्षेत्र में भी यहां काफी काम हुआ है। यहां शाखा खोले जाने की जरूरत है। उन्होंने अगली एजीएम में प्रस्ताव पास कर शीघ्र बैंक शाखा खोले जाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, सहकारी गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष नितिन दीक्षित, अशोक खंडेलवाल, नवीन अग्रवाल, सोनू आर्य, मयंक गुप्ता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.