पीलीभीत, अक्टूबर 31 -- Pilibhit News: बिलसंडा। कार सवार पेट्रोल पंप के मुनीम ने शुक्रवार सुबह आत्मघाती कदम उठा लिया। कटना पुल पर अपनी कार से आया और खिड़की खोलकर नदी में छलांग लगा दी। जिससे अफरातफरी मच गई। मछुआरों व आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकाला। जख्मी हालत में उसे बरेली भर्ती कराया गया है। करेली थाना क्षेत्र के गांव बिलासपुर के रहने वाले रमेश जायसवाल का 25 वर्षीय बेटा अभिषेक जायसवाल बमरौली में एक पेट्रोल पंप पर काफी लंबे समय से मुनीम के पद पर कार्यरत है। शुक्रवार सुबह के वक्त वो अपनी कार से अचानक मानपुर में कटना पुल पर पहुंचा और कार से उतरकर नदी में छलांग लगा दी। यह भी पढ़ें- Hapur News: मानसिक रुप से परेशान युवक ने लगाई गंगा में छल्लांग उसे कूदता देख आसपास के लोगों में उसे बचा लिया। नदी से निकालकर पुलिस को फोन कर दिया। कई जगह से खून न...