Pilibhit News: पुलिस ने बाइक चोरी का एक माह बाद किया मुकदमा
पीलीभीत, नवम्बर 29 -- Pilibhit News: बीसलपुर। रामलीला देखने आए एक युवक की बाइक अज्ञात चोर ने चोरी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर थाना बीसलपुर में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बीसलपुर में दर्ज मुकदमे के अनुसार विनोद कुमार पुत्र तेजराम निवासी ग्राम पकड़िया ता. दियोरिया कला मेला श्री रामलीला में जलेबी की दुकान खोली थी। वह 25 अक्टूबर को शाम छह बजे बाइक दुकान के पीछे खड़ी थी। जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर ली है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.