Pilibhit News: पुलिस ने पकड़ी मुर्गे से भरी पिकअप, मुकदमा दर्ज
पीलीभीत, अगस्त 6 -- Pilibhit News: पूरनपुर। पुलिस ने मुर्गे ले जा रही एक पिकअप पकड़ ली। उसमें लगभग डेढ़ दर्जन मरे हुए मुर्गे बरामद हुए। पुलिस ने गाड़ी सीज कर दी। चालक सहित दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गुरुवार को थाना माधोटांडा पुलिस को सूचना मिली कि पूरनपुर रोड पर मरे मुर्गे से भरी पिकअप जा रही है। जानकारी लगते ही पुलिस ने गुलाबटांडा में पिकअप पकड़ ली। उसमें बेतरतीब तरीके से लगभग चार सौ मुर्गे भरे हुए थे। जिनमें लगभग 18 मुर्गे मरे हुए निकले। गाड़ी में मरे हुए मुर्गे ले जाने से संक्रमण फैलने की आशंका व्यक्त की गई। पुलिस ने पिकअप में सवार दो लोगों को हिरासत में ले लिया। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि हसनैन निवासी अमेठी समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मुर्गे से भरी पिकअप सीज कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.