पीलीभीत, सितम्बर 14 -- Pilibhit News: पूरनपुर। दहेज में नकदी और कार न देने पर ससुरालियों ने विवाहिता के साथ मारपीट करते हुए गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। आरोप है ससुरालियों ने दोनो बेटियों के साथ घर विवाहिता को घर से निकाल दिया। पुलिस ने एसपी के आदेश पर पति सहित ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नगर के मोहल्ला अहमदनगर पंजा शाह गोटिया निवासी शबीना ने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2023 में शादाब पुत्र इंताज के साथ हुई थी। शादी के बाद उनके दो बेटी हुई। जिसमें छोटी बेटी की उम्र 7 दिन है। आरोप है शादी में दिए गए दहेज से ससुराल वाले संतुष्ट नहीं हुए। आरोप है कि पांच लाख रुपए और कार की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित किया गया। बीते 23 जुलाई को मारपीट कर गला दबाने का प्रयास किया गया। आरोप है ससुराल वालों ने उसकी मां के स...