पीलीभीत, अगस्त 8 -- Pilibhit News: थाना न्यूरिया पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात की बरामदगी की है। थाना प्रभारी दिगम्बर सिंह ने बताया कि 8 अगस्त को ग्राम गिधौर-भिंडारा रोड स्थित कस्तूरबा गांधी छात्रावास के पास से इन्द्रजीत पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम गिधौर को गिरफ्तार किया। आरोपी ने 4 अगस्त को नन्दकिशोर पुत्र ईश्वरी प्रसाद के घर में चोरी की थी। घर से 2,400 रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण चोरी हुए थे। आरोपी के पास से मंगलसूत्र, तीन पैंडल, ओम, अंगूठी, पाजेब, खड़ुए समेत अन्य आभूषण बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा की बढ़ोतरी की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...