Pilibhit News: पुलिस ने चार के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
पीलीभीत, अक्टूबर 26 -- Pilibhit News: पूरनपुर। माधोटांडा निवासी अंजली ने बताया कि फरवरी 2025 में उनकी शादी अरुण पुत्र प्रभु दयाल के साथ हुई थी। आरोप है शादी के बाद ससुराल वाले उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। उन्होंने विवाहिता अंजलि से एक लाख रुपए और बाइक की मांग की। आरोप है दिसंबर 2025 में ससुराल वालों ने दहेज न मिलने पर गर्भवती विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। मायके में उसने बेटे को जन्म दिया। समझौते के बाद विवाहिता फिर अपनी ससुराल पहुंची। इसके बावजूद ससुराल वालों का व्यवहार नहीं बदला। उन्होंने 6 सितंबर को फिर विवाहिता को उसके बेटे सहित घर से निकाल दिया। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत छह पर मुकदमा पुलिस ने पति अरुण, प्रभु दयाल, हंसमुखी और चांदनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.