पीलीभीत, अगस्त 30 -- Pilibhit News: बरखेड़ा,संवाददाता। बरखेड़ा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बाइक चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, सोने-चांदी के जेवरात और 7,700 रुपये नकद बरामद किए हैं। पूछताछ में गिरोह के एक अन्य साथी का नाम सामने आया है,जिसकी तलाश की जा रही है।प्रभारी निरीक्षक बरखेड़ा सत्येंद्र कुमार ने बताया कि 29 अगस्त की रात थाना बरखेड़ा पुलिस ने चेकिंग के दौरान भैंसहा ग्वालपुर नहर किनारे पटरी पर दो मोटरसाइकिलों पर सवार दोनों युवकों को रोककर पूछताछ की। जांच में दोनों बाइक चोरी की निकलने पर पुलिस ने बाइक पर सवार गंगाराम उर्फ बनवारी लाल निवासी जमुनिया खास, थाना माधोटांडा और अजय सक्सेना निवासी जमुनिया खास, थाना माधोटांडा को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में पुलिस को सोने की नथ, स...