पीलीभीत, जुलाई 30 -- Pilibhit News: पूरनपुर। सावन माह भर शारदा नदी के धनारा घाट पर सैकड़ो कांवड़िए जल भरने जाते हैं। इस दौरान हादसे की आशंका बनी रहती है। कावड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस और राहत बचाव दल ने नदी किनारे मॉक ड्रिल किया। नदी में डमी फेंककर उसे बचाने का रिहर्सल किया गया। घाट पर बचाव के लिए सुरक्षा इंतजाम भी किए गए है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: कांवरियों की सुरक्षा व सुविधा के लिए रहेगी पुख्ता व्यवस्था मॉक ड्रिल की प्रक्रिया गुरुवार से सावन माह शुरू हो रहा है। दूर दराज से आने वाले कांवड़िए शारदा नदी के धनाराघाट पर जल भरने जायेंगे। नदी में पानी का बहाव तेज होने से हादसे की आशंका बनी रहती है। हादसे के दौरान किए जाने वाले बचाव कार्य को लेकर बुधवार को पुलिस और राहत बचाव दल ने धनारा घाट पर सीओ विधिभूषण मौर्य के निर्देशन में मॉक ड...