पीलीभीत, अगस्त 21 -- Pilibhit News: जहानाबाद। पुरानी रंजिश को लेकर खेत से लौट रहे युवक पर गांव के ही ग्रामीणों ने ईंटों से हमला कर घायल कर दिया। कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के गांव माफी गौटिया निवासी डालचंद पुत्र मेवाराम 19 अगस्त को खेत से गन्ने की पट्टी तोड़कर घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में कांता प्रसाद, नीलांबर, रामभरोसे, धीरा, दीपक, अरुण और विकास ने एक राय होकर गांव के एक ग्रामीण की छत से उस पर ईंटें बरसानी शुरू कर दीं। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। हमले में डालचंद घायल हो गया, जबकि बचाने आए उसके पिता मेवाराम को भी चोट लगी। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने लाई। डालचंद की तहरीर पर पुलिस ने उसका मेडिकल कराया और सभी के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की। आरोप है कि जमानत पर छूटने के बाद आरोपी उसे जान से मारने की...