पीलीभीत, सितम्बर 29 -- Pilibhit News: पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलहरी निवासी वेदराम पुत्र भूपराम मंगलवार सुबह टहलने निकले थे। पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही रामदेव ने अपने भाइयों के साथ मिलकर वेदराम पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उनके सिर पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ प्रहार किए। वेदराम मौके पर ही गिर गए और उनकी मौत हो गई। जानकारी लगते ही क्षेत्र में खलबली मच गई। आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर कोतवाल पवन कुमार पांडे फोर्स के साथ बिलहरी गांव पहुंच गए। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद घर छोड़कर फरार हो गए। नाराज परिजनों ने शव पोस्टमार्टम ले जाने से मना कर दिया और एसपी सहित उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग पर ड़ गए। यह भी पढ़ें- Bareily News: गला काट कर हत्या में तीन हिरासत में पूछताछ जारी अपर पुलिस अधीक्ष...