Pilibhit News: पुरानी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट, तीन घायल
पीलीभीत, अगस्त 16 -- Pilibhit News: थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला नखासा निवासी सुनीता ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 14 अगस्त को करीब तीन बजे रिश्तेदारी के ही केशव, बाबू, ओनी, अभिषेक आदि पुरानी छोटी-छोटी बातों को लेकर रंजिश मानते हुए उनके घर में घुस आए। आरोप है कि सभी ने उनके पति सुनील और पुत्रों शिवा व वासु के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। मारपीट में सुनील के दाहिने पैर और दोनों बेटों को चोटें आईं। आरोपियों ने शिवा का मोबाइल जमीन पर पटककर तोड़ दिया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.