पीलीभीत, अक्टूबर 5 -- Pilibhit News: पीलीभीत। पीलीभीत वेटरेंस क्रिकेट संघ के तत्वावधान में इप्सा मैदान पर खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान खिलाड़ियों ने मैदान पर अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा, तकनीक और शानदार फिटनेस का प्रदर्शन किया। ट्रायल प्रक्रिया सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन हरिपाल सिंह यादव, को-चेयरमैन ज्योति तलवार, वेटरेन्स क्रिकेट संघ के वरिष्ठ खिलाड़ी एवं सिलेक्टर संजय सहगल तथा सोहेल बख्स की देखरेख में आयोजित की गई। संघ के ज्वाइंट सेक्रेटरी पारस शर्मा, वाइस प्रेसिडेंट राजेश ढाटा और सदस्य सुरेंद्र सिंह बोरा एवं मनोज कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। संघ के अध्यक्ष डॉ. दीपक गंगवार एवं चेयरमैन परविंदर सिंह सैहमी की सहमति से 11 अक्टूबर को पीलीभीत बनाम शाहजहांपुर के मध्य होने वाले मुकाबले के लिए हरिपाल सिंह यादव...