Pilibhit News: पीलीभीत-मैलानी रूट की छह सवारी ट्रेनों का समय बदला
पीलीभीत, नवम्बर 4 -- Pilibhit News: पीलीभीत। गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस के संचालन समय में बदलाव के बाद पूर्वोत्तर रेलवे ने पीलीभीत-मैलानी रेलखंड पर चलने वाली छह सवारी ट्रेनों के समय में भी संशोधन किया है। नई समय सारिणी एक नवंबर से लागू हो गई है। पीलीभीत से मैलानी और मैलानी से पीलीभीत के बीच चलने वाली ट्रेनों के साथ पीलीभीत-डालीगंज सवारी गाड़ी का समय भी बदला गया है। इससे पूरनपुर, शाहगढ़, माला, दियूरी, कुरैया और सेहरामऊ समेत विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को अब संशोधित समय के अनुसार स्टेशन पहुंचना होगा। रेलवे की ओर से जारी समय सारिणी के मुताबिक, पीलीभीत से मैलानी जाने वाली 55357 सवारी गाड़ी अब सुबह 5:30 बजे रवाना होकर सुबह 6:50 बजे पूरनपुर पहुंचेगी और सुबह आठ बजे मैलानी पहुंचेगी। इसी रूट की 55359 सवारी गाड़ी पीलीभीत से सुबह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.