Pilibhit News: पीलीभीत मेडिकल कॉलेज में पीजी की 26 सीटों को मिली मंजूरी
पीलीभीत, नवम्बर 7 -- Pilibhit News: पीलीभीत। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय पीलीभीत के खाते में चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि जुड़ी है। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए महाविद्यालय के आठ विभागों में कुल 26 स्नातकोत्तर (पीजी) सीटों को अनंतिम रूप से स्वीकृति देते हुए अपनी अद्यतन सीट मैट्रिक्स में शामिल किया है। इससे मेडिकल कॉलेज में अब उच्च चिकित्सा शिक्षा के नए अवसर बढ़ेंगे और विशेषज्ञ चिकित्सक तैयार करने की दिशा में भी कदम आगे बढ़ेगा। एनएमसी की ओर से जारी सूची के अनुसार एनाटॉमी और बायोकेमिस्ट्री में तीन-तीन, फॉरेंसिक मेडिसिन में तीन, कम्युनिटी मेडिसिन में चार, माइक्रोबायोलॉजी में चार, पैथोलॉजी में तीन, फिजियोलॉजी में चार और ईएनटी विभाग में दो पीजी सीटें शामिल की गई हैं। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.