Pilibhit News: पीलीभीत टीम ने शाहजहांपुर को दो विकेट से हराया
पीलीभीत, अक्टूबर 12 -- Pilibhit News: पीलीभीत। शाहजहांपुर के ओसीएफ स्टेडियम में आयोजित गौर हरी सिंघानिया इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में पीलीभीत की टीम ने शाहजहांपुर को दो विकेट से हराकर विजयी बनने का गौरव हासिल किया। विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। मुकाबले में शाहजहांपुर टीम के कप्तान मनोज यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। शाहजहांपुर को 32 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा, जब इरफान खान (11 रन) आशीष की गेंद पर महेश द्वारा लपके गए शानदार कैच का शिकार बने। इसके बाद शाहजहांपुर की ओर से अनुज गुप्ता ने सर्वाधिक 29 रनों का योगदान दिया। पीलीभीत की कसी हुई गेंदबाजी के आगे शाहजहांपुर की टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में असमर्थ रही। पीलीभीत की ओर से प्रफुल्ल दीक्षित ने चार ओवर में 12 रन देकर दो विकेट और मनोज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.