पीलीभीत, नवम्बर 20 -- Pilibhit News: पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के महोफ रेंज स्थित जंगल से वन्यजीवों की निगरानी के लिए लगाए गए दो सरकारी ट्रैपिंग कैमरे चोरी हो गए हैं। चोर कैमरों के साथ-साथ मौके पर लगे ताले, जंजीर और बक्से भी उखाड़ ले गए। इस मामले में वन दरोगा की तहरीर पर न्यूरिया पुलिस ने उत्तराखंड के एक संदिग्ध युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महोफ रेंज के वन दरोगा विक्की कुमार ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमे कहा गया कि महोफ द्वितीय सेक्शन की चौगेवी बीट के कक्ष संख्या चौगेवी 104 बॉर्डर रोड उत्तराखंड सीमा के पास निगरानी के उद्देश्य से दो ट्रैपिंग कैमरे लगाए गए थे। वन विभाग के कर्मचारी प्रतिदिन इन कैमरों की जांच करते थे। 14 नवंबर की सुबह जब वन दरोगा अपने सहयोगी कर्मचारियों के साथ रोजाना की तरह कै...