पीलीभीत, अक्टूबर 21 -- Pilibhit News: पीलीभीत। श्रीराम मूर्ति इंजीनियरिंग कॉलेज क्रिकेट अकादमी बरेली के मैदान पर शाइन क्रिकेट क्लब बरेली और पीलीभीत किंग टीम के बीच क्रिकेट मुकाबला खेला गया। मैच में पीलीभीत किंग टीम ने शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए साइन क्रिकेट क्लब बरेली को पराजित किया। टॉस जीतकर शाइन क्रिकेट क्लब बरेली ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, लेकिन पीलीभीत किंग के गेंदबाजों के सामने उसके बल्लेबाज ज्यादा देर तक टिक नहीं सके। पीलीभीत किंग की प्रभावशाली गेंदबाजी के चलते शाइन क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 19.2 ओवर में 135 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। शाइन क्रिकेट क्लब की ओर से हाजी सोहराब घोसी ने सर्वाधिक 43 रन की पारी खेली। उन्होंने 31 गेंदों का सामना करते हुए अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। पीलीभीत किंग की ओ...