पीलीभीत, अक्टूबर 5 -- Pilibhit News: अमरिया। अमरिया में पूर्व मंत्री अनीस अहमद खां द्वारा की गई पीडीए पंचायत के बाद पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा ने पीडीए पंचायत का आयोजन किया। इसमें शाहजहांपुर की एक विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा ने कहा कि एकजुटता बनाए रखने की जरूरत है। माधोपुर चौराहे पर एक बारात घर में जुटे सपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय विकास और रोजगार समेत कई तंज कसते हुए मुद्दे बारी बारी से उठाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष धर्मेश गंगवार, कुलदीप सिंह भुल्लर, जगदेव सिंह, तेजेंद्र सिंह विर्क, रिंकू यादव, नरेंद्र मिश्रा, राशिद मलिक समेत प्रदेश सचिव असलम जावेद, अमित पाठक समेत पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे। यह भी पढ़ें- सपा के देश बचाओ सम्मेलन में पीडीए एकजुटता का आह्वान यह भी पढ़ें- Hardoi News: सपा ने पीडीए जन संवाद से ज...