पीलीभीत, अगस्त 23 -- Pilibhit News: पूरनपुर/माधोटांडा। पिपरिया संतोष गांव में एक दिन पहले मारपीट और पत्थरबाजी के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शनिवार देर शाम एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर के बाहर जाकर गाली गलौज करते हुए हंगामा और पथराव किया। सूचना पर पहुंची सीओ पूरनपुर समेत थाना पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। सुरक्षा के लिए पुलिस मुस्तैद की गई है। थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव पिपरिया संतोष में शुक्रवार को छात्र समीर और अमित के बीच किताब को लेकर विवाद हो गया था। उसके बाद उनके परिजनों में मारपीट हुई। दोनों पक्षों के लोगों के एकत्र होने पर लाठी डंडे चले और पथराव किया गया। पुलिस ने इस मामले में समीर और उसके भाई शहबाज सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कि...