पीलीभीत, अगस्त 7 -- Pilibhit News: जहानाबाद। थाना क्षेत्र के गौनेरा गांव में पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों द्वारा एक पिता और उसके पुत्र पर हमला कर दिया गया। पीड़ित हरिशंकर ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि 27 जुलाई की शाम वह गांव की एक दुकान से अपने घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में गांव के गोविंद स्वरूप ने पीछे से उनका गला पकड़ लिया। इसके बाद प्रदीप, योगेश और मुनेंद्र पाल भी मौके पर पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे उनके बेटे राम सेवक को भी आरोपितों ने पीट दिया, जिससे उसके दाहिने हाथ में गंभीर चोटें आईं। पीड़ित का आरोप है कि जाते समय हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी। इतना ही नहीं, कुछ देर बाद आरोपित उनके घर पहुंचे और ईंट-पत्थर फेंककर दहशत फैलाने की ...