पीलीभीत, जुलाई 16 -- Pilibhit News: जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम जटपुरा निवासी हेमलता ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 14 जुलाई को दोपहर ढाई बजे उसका ताऊ सुंदरलाल,ताई मीनादेवी गांव में स्थित खेत पर खड़े गन्ने को क्षतिग्रस्त करने लगे। इससे पहले आरोपियों ने खेत में पेड़ भी जला दिए थे। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। बचाने आए पिता श्यामाचरन के साथ भी मारपीट की। पुलिस ने घायलों का मेडीकल कराकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...