Pilibhit News: पिक एंड टेल प्रतियोगिता में काव्या और अंश प्रथम
पीलीभीत, जुलाई 30 -- Pilibhit News: पीलीभीत। बीएसए कार्यालय के खेल प्रशिक्षण हाल में मंगलवार को चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें ब्लाक स्तर के विजेता छात्र-छात्राओ ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्राथमिक स्तर पर पिक एंड टेल व उच्च प्राथमिक स्तर पर चित्रकला की जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में विकास क्षेत्र स्तर से चयनित प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्राथमिक स्तर के छात्राओं ने पिक एंड टेल प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया गया। उच्च प्राथमिक स्तर के छात्रों ने चित्रकला में अपनी कल्पना के रंग भरते हुए पूरा उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पिक एंड टेल प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय चांट फिरोजपुर की काव्या, प्राथमिक विद्यालय रूपपुर कृपा की सुप्रिया, प्राथमिक विद्यालय न्यूरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.