Pilibhit News: पिंजरा लगने के बाद गायब हुआ तेंदुआ
पीलीभीत, सितम्बर 20 -- Pilibhit News: पूरनपुर संवाददाता। एक महीने से उदयपुर खुर्द के पास देखा जा रहा तेंदुआ पिंजरा लगने के बाद गायब हो गया। दूसरे दिन उसकी लोकेशन नहीं मिली। हालांकि निगरानी के लिए टीम गांव के आसपास मौजूद रही। तहसील क्षेत्र के गांव उदयपुर खुर्द के ग्रामीणों के लिए तेंदुआ परेशानी बना हुआ है। एक महीने से वह गांव के चारों ओर मंडरा रहा था। कई पालतू कुत्तों को भी वह निवाला बन चुका है। ग्रामीणों की मांग पर शुक्रवार को वन विभाग की ओर से उदयपुर खुर्द गांव के बाहर गन्ने के खेत के पास तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया गया। उसके बाद तेंदुआ गांव के पास नहीं दिखा। रोजाना खेतों में देखा जाने वाला तेंदुआ अचानक गायब हो गया। निगरानी कर रही वन एवं वन्य जीव प्रभाग की टीम ने खेतों के आसपास उसके पगमार्क ट्रेस किए लेकिन सफलता नहीं मिली। रेंजर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.