पीलीभीत, अक्टूबर 7 -- Pilibhit News: पीलीभीत। अखिल भारत हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा की अगुवाई में जनसमस्याओं मसलन यातायात व्यवस्था, खाद्य सुरक्षा, धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण तथा सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा से संबंधित एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया। संगठन ने डीएम से विकास एवं जनहित से जुड़े लंबे समय से लंबित मामलों के समाधान कराने का आग्रह किया। ज्ञापन में नगर में समुचित पार्किंग व्यवस्था का अभाव समेत रेलवे स्टेशन, जिला अस्पताल, कचहरी, तहसील, प्रमुख बाजारों एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में पार्किंग स्थल न होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों को बताया गया। वाहन सड़कों पर खड़े होने से जाम की समस्या उत्पन्न होने की बात कही गई। डिग्री कॉलेज चौराहा से कचहरी तक सड़क चौड़ीकरण एवं डिवाइडर निर्माण को भी आवश्यक बताया गया। आवारा ...