पीलीभीत, जुलाई 23 -- Pilibhit News: बीसलपुर। गांव चुर्रासकतपुर में घर से बाहर खेलने गया बच्चा पानी से भरे नाले में गिर गया। जिससे वह अचेत हो गया। बच्चे को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव चुर्रासकतपुर निवासी अर्जुन पुत्र राजेश तीन वर्ष बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। तभी वह पानी से भरे नाले में गिर गया बच्चों ने घर जाकर बताया तब परिजन नाले के पास पहुंचे। तब उसे अचेत अवस्था में नाले से बाहर निकाला। मामले की सूचना 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने बच्चे को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। यह भी पढ़ें- Chandauli News: धानापुर में सांप के डसने से तीन साल के बच्चे की मौत यह भी पढ़ें- Chandauli News: सांप के डसने से तीन साल के बच्चे की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...