Pilibhit News: पानी की समस्या से परेशान होकर जताया विरोध
पीलीभीत, सितम्बर 16 -- Pilibhit News: पीलीभीत। शिकायत के बाद भी पानी की समस्या का निराकरण न होने पर वार्ड दस के लोगों ने विरोध दर्ज कराया। वार्ड दस के सभासद और भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य के खिलाफ फ्लेक्स लगा कर क्षेत्रीय निवासियों ने कहा कि काफी दिनों से पानी की समस्या है। मंगलवार को मोहल्ला बजरिया में सभासद के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। साथ ही पूर्ण बहिष्कार की बात कहते हुए फ्लेक्स लगाया गया। क्षेत्रीय लोगों ने कहा कि समस्या से निजात दिलाया जाए। भाजपा जिलाध्यक्ष व सभासद गोकुल प्रसाद ने बताया कि शहरी जल निगम की तरफ से पानी की पाइप लाइन का काम कराया जा रहा है। इसके बारे में निर्देशित किया जा चुका है। पालिका की टीम को भेज कर काम कराया जा रहा है। कुछ लोग क्षेत्रीय लोगों को उकसा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.