Pilibhit News: पांच घंटे तक बिजली गुल, शहर के कई मोहल्लों में उपभोक्ता रहे परेशान
पीलीभीत, अगस्त 7 -- Pilibhit News: पीलीभीत। शहर में गुरुवार को बिजली आपूर्ति लगातार प्रभावित रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अलग-अलग स्थानों पर फॉल्ट, शटडाउन और बिजलीघर में रखरखाव कार्य के कारण कई मोहल्लों में दो से पांच घंटे तक बिजली गुल रही। शिकायत मिलने के बाद विद्युत विभाग की टीम ने फॉल्ट दूर कर आपूर्ति बहाल की। शहर की एकतानगर कॉलोनी में करीब पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों को गर्मी और उमस के बीच कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। वहीं मोहल्ला भूरे खां, अशोक कॉलोनी और एकतानगर के उपभोक्ताओं ने बिजली कटौती की शिकायत विद्युत विभाग से की। सूचना मिलने पर विभागीय टीम मौके पर पहुंची और फॉल्ट को ठीक कर सप्लाई सुचारू कर दी। गुरुवार दोपहर मोहल्ला खुशीमल, पुरानी तहसील, साहूकारा और डोरीलाल समेत कई इलाकों में भी बिजली आपूर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.