पीलीभीत, जुलाई 2 -- Pilibhit News: पीलीभीत। जिला प्रभारी रहे पूरन लाल लोधी क्षेत्रीय अध्यक्ष बन कर पहली बार जिले में पहुंचे। यहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। खमरिया पुल पर विधायक प्रवक्तानंद, ललौरीखेड़ा में ब्लाक प्रमुख अजय सिंह गंगवार और अमरिया ब्लाक प्रमुख निशान सिंह ने स्वागत किया। आगे बढ़ने राष्ट्रीय समिति के सदस्य सुरेश गंगवार ने भी स्वागत किया। नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष का गन्ना राज्यमंत्री के जन सहयोग कार्यालय पर भी गर्माजोशी के साथ अभिनंदन किया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष लोधी से मुलाकात के दौरान पुराने संबंधों को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश दिखा। इस दौरान जय श्रीराम के जोरदार नारे लगाये गए। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से राज्यमंत्री के भाई विजय सिंह गंगवार, भाजपा जिलाउपाध्यक्ष विकास श्रीवास्तव, लेखराज भारती, दिनेश पटेल, सुनील मि...