Pilibhit News: पशु आरोग्य मेले में 228 पशुओं का पंजीकरण
पीलीभीत, अक्टूबर 29 -- Pilibhit News: पूरनपुर। कढ़ेर चौरा में बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले में राजकीय पशु चिकित्सालय के उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष शर्मा के नेतृत्व में आयोजित मेले का उद्घाटन ग्राम प्रशासक के पति लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने किया। इसके बाद गौ माता का पूजन किया। मेले में पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य की देखभाल और विभिन्न बीमारियों से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई। शिविर में कुल 228 पशुओं का पंजीकरण किया गया। पशुओं को सामान्य चिकित्सा, कृमिनाशक दवाइयां, लघु शल्य चिकित्सा, बांझपन निवारण चिकित्सा, बधियाकरण और टीकाकरण सहित विभिन्न सेवाएं निशुल्क उपलब्ध कराई गईं। सबलपुर, रम्पुरा, पड़रिया, हरिपुर, गहलुईया आदि में भी पशुपालक पहुंचे। यह भी पढ़ें- Chandauli News: पशुओं की अच्छी सेहत के लिए पशुपालकों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.