Pilibhit News: पशुशाला में आग से तीन गर्भवती गाय झुलसीं,एक की मौत
पीलीभीत, नवम्बर 15 -- Pilibhit News: गजरौला,संवाददाता। पशुशाला में संदिग्ध परिस्थितियों में देर रात आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग की चपेट में आने से पशुशाला में बंधी तीन गर्भवती गाय बुरी तरह झुलस गईं। इनमें एक गाय की मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से झुलस गई। तीसरी गाय रस्सी तोड़कर जान बचाते हुए मौके से भाग निकली। उसकी तलाश में पशुपालक और ग्रामीण जुटे हुए हैं। हादसे में पशुशाला में रखा अन्य सामान भी जलकर राख हो गया। पशुपालक ने लाखों रुपये का नुकसान होने की बात कही है।गांव दियूरी निवासी महेश चंद्र पुत्र नारायन लाल ने थाना गजरौला पुलिस को तहरीर दी। जिसमें कहा कि शुक्रवार रात करीब 12 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी पशुशाला में आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और अंदर बंधी तीनों गर्भवती गाय इसकी चपेट में आ गईं। आग में झु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.