पीलीभीत, नवम्बर 7 -- Pilibhit News: पीलीभीत। मरौरी ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय टाह पौटा में दीपावली त्योहार पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई, जिसमें बच्चों से आतिशबाजी का प्रयोग न करने की अपील की गई। प्रधानाध्यापक डॉ.विभव सक्सेना के निर्देशन में पटाखा विरोधी अभियान के अंतर्गत जागरुकता रैली निकाली गई। विद्यालय में प्रधानाध्यापक ने विद्यार्थियों को दीपावली के त्योहार से जुड़ी धार्मिक एवं पौराणिक मान्यताओं से अवगत कराया। पटाखा विरोधी अभियान के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता, दीया सजाओ, रंगोली तथा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। बच्चों को प्रधानाध्यापक ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर ममता देवी, प्राज्ञी अग्रवाल मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: शिशु विद्या मंदिर में ह...