Pilibhit News: परिजनों की गैरमौजूदगी में किशोरी लापता, रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत, अक्टूबर 2 -- Pilibhit News: पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी के निवासी युवक ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमे कहा गया कि 30 सितंबर को सुबह करीब 11 बजे वह अपनी पत्नी के साथ काम के सिलसिले में बाजार गए थे। घर पर उनकी पुत्री मौजूद थी। दोपहर करीब ढाई बजे जब वह घर वापस लौटे तो उनकी पुत्री घर पर नहीं मिली। परिजनों ने आसपास और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की। इस दौरान जानकारी मिली कि एक अज्ञात युवक दोपहर करीब एक बजे घर के बाहर से उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.