पीलीभीत, अक्टूबर 26 -- Pilibhit News: पीलीभीत। खेत से पराली उठाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में लाठी-डंडों के साथ लोहे की रॉड से मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस के सामने ही दोबारा गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई। इस पर पुलिस ने सख्ती करते हुए दोनों पक्षों के कुल 19 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल छह वाहनों को भी सीज किया है। रविवार को थाना गजरौला क्षेत्र के धन्ना बाबा गुरुद्वारे के पास ग्राम पौरखास निवासी परमवीर सिंह के खेत में पराली उठाने को लेकर प्रथम पक्ष के हरमनजोत सिंह और दूसरे पक्ष के मनमीत सिंह के लोगों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों के लोगों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से एक-दूसरे ...