पीलीभीत, अक्टूबर 24 -- Pilibhit News: पीलीभीत। बिलसंडा के व्यापारी पप्पू गुप्ता हत्याकांड में सत्र न्यायाधीश रविंद्र कुमार की अदालत ने आठ आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। अब मामला साक्ष्य के चरण में पहुंच गया है। गवाहों के बयान दर्ज करने के लिए 31 अक्टूबर की तारीख तय की गई है। बिलसंडा निवासी पंकज कटियार का अपने ससुराल वालों से दहेज उत्पीड़न का मामला चल रहा था। आरोप है कि शाहजहांपुर निवासी उसके ससुराल वालों ने पंकज की हत्या कराने के लिए सुपारी देकर हमलावर भेजे थे। 28 मई 2026 को शाम करीब पांच बजे बिलसंडा में पंकज अपने भाई की दुकान पर बैठा था। पड़ोसी व्यापारी पप्पू गुप्ता भी उसके साथ थे। इसी दौरान हमलावरों ने पंकज पर हमला किया। उसे बचाने आए पप्पू गुप्ता को गोली मार दी। अस्पताल में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने रमेश चंद्र कटियार, विमल, सीतेश,...