पीलीभीत, जुलाई 23 -- Pilibhit News: पीलीभीत। थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम मकतुल निवासी मुकेश कुमार ने थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि 20 जून 2026 की रात मजदूरी कर घर लौटने पर पत्नी आरती देवी से खाना मांगा। इसी बात पर विवाद हो गया। आरोप है कि पत्नी ने फोन कर अपने पिता हीरालाल, भाई छोटू उर्फ रोहित और मामा हरदेश निवासीगण नौगवां पकड़िया को बुला लिया। सभी ने घर में घुसकर मुकेश के साथ लात-घूंसों से मारपीट की और घरेलू सामान में तोड़फोड़ की। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों व पड़ोसियों ने बीच-बचाव कराया। आरोप है कि पत्नी घर का जेवर और सामान लेकर मायके चली गई। बाद में विदा कराने जाने पर भी ससुराल पक्ष ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।ह

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...