पीलीभीत, अक्टूबर 18 -- Pilibhit News: पीलीभीत,संवाददाता। युवक ने अपने चचेरे भाई पर पत्नी के साथ अश्लील हरकतें करने, जबरन फोटो खींचने और उन्हीं फोटो को वायरल कर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक गांव के निवासी ग्रामीण ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमें कहा गया कि करीब तीन साल पहले जब वह और परिवार के अन्य सदस्य घर पर नहीं थे, तब उसका रिश्तेदार नीरज शराब के नशे में उनके घर में घुस आया था। आरोप है कि उसने उनकी पत्नी के साथ अश्लील हरकतें कीं और मोबाइल से कई फोटो खींच लिए। विरोध करने पर पत्नी को बदनाम करने और जान से मारने की धमकी दी। उस समय पारिवारिक मामला मानकर परिजनों ने नीरज को डांटा था और उसने माफी भी मांगी थी। इसके बाद आरोपी अपने मोबाइल से उन फोटो को रिश्तेद...