पीलीभीत, जुलाई 13 -- Pilibhit News: पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव प्रसादपुर की रहने वाली पुष्पा देवी की शादी सात बर्ष पहले ठाकुर प्रसाद पुत्र दयाराम निवासी देवरलिया लौकी, थाना मोहम्मदी जनपद लखीमपुर के साथ हुई थी। आरोप है शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में दो लाख रुपए और कार की मांग की गई। इस दौरान पुष्पा ने बेटी को जन्म दिया। इसके बाद भी ससुरालियों की प्रताड़ता कम नहीं हुई। ससुरालियों ने कई बार मारपीट कर विवाहिता को घर से भगाने का प्रयास किया। आरोप है कि बीते 20 अप्रैल को ससुरालियों ने मारपीट करते हुए पुष्पा का गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। ससुरालियों ने जेवरात छीनकर बेटी सहित घर से निकाल दिया। तब से विवाहिता मायके में रह रही है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पुष्पा की ओर से पति ठाकुर दास दयाराम, गीतादेवी, देव कुमार, आरती देवी ...