Pilibhit News: पति पर मारपीट और धमकी देने का आरोप
पीलीभीत, सितम्बर 11 -- Pilibhit News: पूरनपुर। घुंघचाई थाना क्षेत्र के दिलावरपुर गांव में घरेलू विवाद को लेकर एक महिला ने अपने पति पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि विरोध करने पर पति ने लात-घूंसों से उसकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर पहुंचे भाई ने बीच-बचाव कर उसे बचाया। दिलावरपुर निवासी सावित्री देवी पत्नी लालबहादुर ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसका पति आए दिन गाली-गलौज कर उसे परेशान करता है। नौ सितंबर को भी पति ने उसके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने बांका दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी। शोर सुनकर महिला का भाई प्रवीण पुत्र बाबूराम मौके पर पहुंचा और बीच-बचाव किया।महिला का कहना है कि घटना की शिकायत पुलिस से करने के बाद भी अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.