Pilibhit News: पति को रास्ते में रोककर लाठी-डंडों से पीटा
पीलीभीत, अगस्त 16 -- Pilibhit News: कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शेर मोहम्मद निवासी विनीता ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 12 अगस्त की शाम करीब साढ़े सात बजे उसके पति मनोज सक्सेना अपने मित्र फिरोज खान के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में एक अज्ञात व्यक्ति ने रुपपुर कमालू छोड़ने का अनुरोध किया और पेट्रोल डलवाने की बात कही। मनोज उसे गांव छोड़कर वापस लौटे तो वहां पहले से खड़े करीब तीन लोगों ने उन्हें रोककर गाली-गलौज और धक्का-मुक्की शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। 13 अगस्त को विनीता ने पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.