Pilibhit News: पति की गैरमौजूदगी में महिला से मारपीट
पीलीभीत, सितम्बर 21 -- Pilibhit News: दियोरिया कला। पति की गैरमौजूदगी में घर पहुंचे दो युवकों ने महिला से मारपीट करने के मामले में पति ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव बल्देवपुर खामघाट असगर अली ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि वह बीसलपुर निवासी एक ठेकेदार के साथ ईट भट्ठे पर मजदूरी करने गया था। जहां पर उसने बीस हजार रुपए का काम किया था। आरोप है कि जब उसने मजदूरी के पैसे ठेकेदार से मांगे तो वह टाल-मटोल करने लगा। आरोप है कि असगर अली के घर दो युवकों को भेज दिया। जिन्होंने उसकी गैरमौजूदगी में उसकी पत्नी से मारपीट की बाद में ठेकेदार भी मौके पर पहुंचा और महिला से गाली गलौज किया पति के वापस लौटने पर महिला ने सारी घटना बताई पति असगर अली ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.