पीलीभीत, अगस्त 30 -- Pilibhit News: पीलीभीत,संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में ठेका पुलिस चौकी के पीछे शुक्रवार रात पड़ोसियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान ईंट-पत्थर भी चले, जिससे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। मारपीट में एक युवक घायल हो गया।शुक्रवार रात पड़ोसियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। कुछ ही देर में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और उनके बीच मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के दौरान दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे। घटना से आसपास के लोगों में भी दहशत फैल गई। किसी व्यक्ति ने मामले की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्ष पुलिस की बात मानने क...