पीलीभीत, नवम्बर 7 -- Pilibhit News: पीलीभीत। कलश पथ के बाद अब शहर के छतरी चौराहे के कायाकल्प की तैयारियां हो गई है। इसके लिए बुनियादी ढांचा बन कर तैयार है। अब हाईवे पर स्थित छतरी चौराहे पर पंजाब में लाई गई छतरी को स्थापित करने का काम शुरू करा दिया गया है। पंजाब के लालपुर से आई छतरी को खड़ा करने के लिए काम शुरू करा दिया गया है। टनकपुर बरेली हाईवे पर स्थित छतरी चौराहे को दुरुस्त कराने के लिए काफी दिनों से काम चल रहा था। यहां पर छतरी को लगाने के लिए चल रही प्रक्रिया के अगले क्रम में शुक्रवार की सुबह छतरी पंजाब के लालपुर से पहुंच गई। इसे खड़ा करने के लिए एंगिल आदि लगाने का काम शुरू करा दिया गया है। माना जा रहा है कि छोटी दीपावली पर शहर का दिल कहे जाने वाले छतरी चौराहे को रोशन कर दिया जाएगा। इसी क्रम में काम तेज हो चला है। यह भी पढ़ें- Hapur N...