Pilibhit News: पंचायत भवन पूर्ण न करने पर दो ग्राम पंचायत सचिवों का वेतन रोका
पीलीभीत, जुलाई 23 -- Pilibhit News: पीलीभीत। जिला पंचायत राज अधिकारी रोहित भारती ने दो ग्राम पंचायत सचिवों बरखेड़ा की रोशनी और बीसलपुर के नुरुद्दीन का अग्रिम आदेशों तक वेतन भुगतान रोक दिया है। यह कार्यवाही ग्राम पंचायत में बहुउद्देशीय पंचायत भवन का निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण नहीं कराने पर की गई है। पंचायत भवन का जब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो जाता है, तब तक दोनों सचिवों का वेतन आहरित नहीं किया जाएगा। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- Balia News: सचिवों की कमी से प्रभावित हो रहा गांवों का विकास
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.