पीलीभीत, सितम्बर 10 -- Pilibhit News: पीलीभीत। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय के एमसीएच विंग में तैनात महिला स्वास्थ्यकर्मी पर नौकरी लगवाने के नाम पर रुपये लेने के आरोपों के मामले में कार्रवाई हुई है। लगातार विवाद और अस्पताल में कई बार हंगामा होने के बाद संबंधित कंपनी ने आरोपी महिला स्वास्थ्यकर्मी की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। पूरे प्रकरण की जांच के लिए टीम भी गठित की गई है। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: मेडिकल कॉलेज के आउटसोर्स कर्मियों के वेतन पर फिर उठे सवालअरोप और हंगामा एमसीएच विंग में तैनात महिला स्वास्थ्यकर्मी सुनीता पर नौकरी लगवाने के नाम पर कई लोगों से रुपये लेने के आरोप लगाए गए थे। गत दिवस इस मामले को लेकर महिला अस्पताल में हंगामा हुआ था। इससे पहले अस्पताल की एक स्टाफकर्मी पेट्रोल लेकर पहुंच गई थी और आत्महत...