पीलीभीत, अक्टूबर 10 -- भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा और धार्मिक संरचनाओं की समीक्षा Pilibhit News: पीलीभीत। भारत-नेपाल सीमा पर धार्मिक संरचनाओं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीएम की अध्यक्षता में समन्वय बैठक में अपडेट रिपोर्ट ली। साथ ही सीमांत क्षेत्र के इश्यू को लेकर गंभीरता व्यक्त की। कहा कि नो मेंस लैंड पर अतिक्रमण न हो। इसका ध्यान रखा जाए। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में डीएम कार्यालय में भारत-नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों में धार्मिक संरचनाओं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। बैठक में बॉर्डर पिलर की संख्या, नो-मैन्स लैंड पर अतिक्रमण की स्थिति और अब तक की गई कार्रवाई के अलावा सीमा से सटे गांवों में धार्मिक संरचनाओं का विवरण और वाइब्रेंट विलेज योजना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने सीमा से सटे गांवों और आसपास के क्ष...