पीलीभीत, अक्टूबर 19 -- Pilibhit News: पीलीभीत। गांधी स्टेडियम हाल में योनेक्स-सनराइज यूपी स्टेट जूनियर अंडर-19 बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन हो गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन खेले गए फाइनल मुकाबलों में प्रदेश भर से आए खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। नोएडा के अर्णव और आगरा की दिव्यांशी ने एकल खिताब जीतकर नाम रोशन किया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। ​बालक एकल (बीएस-अंडर 19) के फाइनल मुकाबले में नोएडा के शीर्ष वरीय अर्णव यादव ने शानदार खेलते हुए अलीगढ़ के इशमीत सिंह को सीधे सेटों में 15-8, 15-11 से हराकर चैंपियनशिप ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया। वहीं बालिका एकल वर्ग (जीएस-अंडर 19) के फाइनल में आगरा की दिव्यांशी गौतम ने कड़े संघर्ष के बाद अपनी ही शहर की कुहू (आगरा) (3/4) को 5-15, 15-10, 15-9 से पराजित कर खिताब अपने...