Pilibhit News: नेपाली हाथियों ने रौंदी धान की तैयार फसल
पीलीभीत, अक्टूबर 27 -- Pilibhit News: पूरनपुर/लालपुर। पीलीभीत टाइगर रिजर्व की माला रेंज की गढ़ा वन चौकी क्षेत्र में नेपाली हाथियों के झुंड ने धान की तैयार फसल को नुकसान पहुंचाया। बिधिपुर गांव के पास खेतों में घुसे तीन हाथियों ने फसल रौंद दी। इसके बाद झुंड बरखेड़ा सामाजिक वानिकी क्षेत्र के मिंतपुर तक पहुंच गया। हाथियों की आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। किसानों को फसल के साथ ही जान-माल की सुरक्षा की चिंता सताने लगी। ग्रामीणों के मुताबिक, तीन हाथियों का झुंड बिधिपुर के पास खेतों में पहुंचा और धान की फसल को रौंदता हुआ मिंतपुर तक चला गया। क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने पर ग्रामीण सतर्क हो गए। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: हाथियों ने मचाया उत्पात, फसलें रौंदी मिंतपुर तक पहुंचने के बाद हाथियों का झुंड वापस लौटा और बिहारीपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.