पीलीभीत, जुलाई 20 -- Pilibhit News: पूरनपुर। सीमावर्ती क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क से परेशान ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि नेटवर्क न आने से बैंकिग और आनलाइन काम पिछले एक सप्ताह से ठप है। ग्रामीणों ने डीएम और सांसद को शिकायती पत्र भेजकर दूसरी कंपनी के टावर लगवाने की मांग की। इंडो नोपाल सीमा के टाटरगंज में मोबाइल टावर लगा है।

ग्रामीणों की परेशानियां एक सप्ताह से इस टावर से ग्रामीणों के मोबाइल में नेटवर्क नहीं मिल रहे। इससे मोबाइल पर बात तक नहीं हो पा रही है। बच्चों का आनलाइन पढ़ाई भी प्रभवित हो गई है। इसके अलावा मिनी बैंक और जनसेवा केंद्रों के कामकाज भी ठप हो गए हैं। इसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।

प्रदर्शन और शिकायतें रविवार को ग्रामीणों ने टावर के पास नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान आरोप...